{"_id":"5c48af7fbdec22738d0b55b7","slug":"161548267391-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दिव्यांग की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से दिव्यांग की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड हाईवे पर डालूपुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांग की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया।
जनपद मैनपुरी के बेवर थाना अंतर्गत फतेहपुर जोत गांव निवासी दिव्यांग राजबहादुर सिंह (48) पुत्र प्रहलाद बुधवार को भतीजे अंशू (21) पुत्र राकेश सिंह के साथ बाइक से डालूपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। सुबह करीब 11 बजे यह गांव लौट रहे थे। डालूपुर गांव के मोड़ से जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांग की मौके पर मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने अंशू को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। दिव्यांग के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
मृतक के भाई शिवनाथ सिंह व देवेंद्र सिंह ने बताया कि नेत्रहीन होने के कारण राजबहादुरअविवाहित था।
ट्रक की टक्कर से दिव्यांग की मौत, भतीजा घायल
रिश्तेदारी से लौट रहे थे बाइक सवार