{"_id":"5b7869af42c79246664215d7","slug":"161534618031-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने वाले शिक्षक ने मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को पीटने वाले शिक्षक ने मांगी माफी
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम(कन्नौज)। क्षेत्र के बृजभूषण इंटर कालेज में छात्र को दौड़ाकर पीटने वाले शिक्षक ने कालेज प्रशासन व बच्चे के अभिभावक से शनिवार को लिखित माफी मांग ली। डीआईओएस को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
13 अगस्त को इंटर कालेज के शिक्षक मनोज राठौर ने एक बच्चे को कालेज परिसर में दौड़ाकर पीटा था। इससे अभिभावकाें में आक्रोश था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस दी थी। शनिवार को मनोज राठौर विद्यालय स्टाफ के साथ बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चे व उसके अभिभावक से लिखित रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस के जवाब में शिक्षक ने लिखित रूप से गलती मानकर माफी मांग ली है। भविष्य में वह ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। इसी आधार पर प्रबंधक आदित्य बिसारिया ने जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेज दी है। सीसीटीवी फुटेज भी भेजे गए हैं।