फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   भंडारे में धावा बोल झोंका फायर, मची भगदड़

भंडारे में धावा बोल झोंका फायर, मची भगदड़

Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भंडारे में धावा बोल झोंका फायर, मची भगदड़
सौरिख (कन्नौज)। सकरावा क्षेत्र के उदयनगर मोहल्ले में उस समय भगदड़ मच गई, जब गांव के ही कुछ लोगों ने भंडारे में धावा बोलकर फायरिंग कर दी। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सकरावा के उदयनगर मोहल्ला निवासी कैलाशचंद्र पुत्र श्रीराम शाक्य ने बताया कि मानस कथा के बाद भंडारे का आयोजन मंदिर पर चल रहा था। शनिवार की रात करीब 9 बजे गांव के ही छोटू पुत्र चंद्रप्रकाश व श्रीराम उर्फ बंटू पुत्र दरवारी दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसकी पत्नी ने रोका तो वे अभद्रता पर उतर आए। उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति भंडारे में हैं तो वह सभी वहां आ धमके। आते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच छोटू ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह तो किसी तरह बाल-बाल बच गया। फायर होते ही भंडारे में भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed