फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अवैध आतिशबाजी बनाते समय झोपड़ी में विस्फोट

अवैध आतिशबाजी बनाते समय झोपड़ी में विस्फोट

Fri, 31 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध आतिशबाजी बनाते समय झोपड़ी में विस्फोट
कन्नौज। झोपड़ी में भरी अवैध आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा गांव दहल गया। पड़ोसियों के घरों के आसपास सुतली बम छूटने लगे। इससे लोग घरों में घुस गए। धमाके की सूचना पर पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने आतिशबाज की दूसरी झोपड़ी से बड़ी मात्रा में सुतली बम, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं। आतिशबाज मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं फोरेंसिक टीम ने बारूद का सैंपल लिया। जांच के बाद तय होगा कि पटाखों में किस तरह की बारूद का प्रयोग होता था। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



गुरसहायगंज की जसोदा चौकी क्षेत्र के तरपुरवा में श्रीकृष्ण गांव के बाहर दो झोपड़ियों में अवैध ढंग से आतिशबाजी बनाने का धंधा करता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक झोपड़ी के पास किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। हवा चलने पर चिंगारी उड़कर आतिशबाजी से भरी झोपड़ी पर गिर गई। इससे झोपड़ी में विस्फोट हो गया। उस वक्त झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। आग के बाद झोपड़ी में रखे सुतली बम फटने लगे। यह उछल कर पड़ोसी उमाशंकर, अनुज, संजय के घरों में जा गिरे। इनके दगने से अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले की गांव के लोग कुछ समझ पाते, धमाके होने लगे। हालांकि धमाकों से किसी भी तरह जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर कोतवाल कृष्णा लाल पटेल पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। वहीं पुलिस ने इस दौरान छापा मार कर आतिशबाज श्रीकृष्ण की दूसरी झोपड़ी से 350 सुतली बम, बारूद, सुतली, कागज और उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पानी डालकर सुतली बमों को नष्ट किया। वहीं झोपड़ी में रखा श्रीकृष्ण का अन्य सामान भी जल गया। धमाके के बाद श्रीकृष्ण भाग गया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गांव के बाहर झोपड़ी में श्रीकृष्ण कुछ साथियों के साथ अवैध ढंग से आतिशबाजी बनाता था। वह बरातों व अन्य कार्यक्रमों में आतिशबाजी छुड़ाने का धंधा करता था। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी में भरी अवैध आतिशबाजी में विस्फोट
गांव के बाहर झोपड़ी में होता था अवैध आतिशबाजी बनाने का काम, आतिशबाज की दूसरी झोपड़ी से बरामद हुए सुतली बम, पत्नी से पुलिस ने शुरू की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed