फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला

नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला

Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विशुनगढ़। थानाक्षेत्र के मिघौली गांव में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे, फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिघौली गांव निवासी गिरीशचंद्र के पुत्र राहुल दिवाकर की शादी 11 मई 2018 को औरैया जनपद के बेला थानांतर्गत ग्राम महू निवासी दयाराम की पुत्री दीपा के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के दो माह बाद ही उसे फालिज का अटैक पड़ा था, जिसका उपचार चल रहा था। पति राहुल दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह दीपावली पर घर आया था। पिछले शनिवार को वह दिल्ली लौट गया था। घर पर उसकी मां और बहन के साथ उसकी पत्नी रह रही थी। शनिवार की सुबह परिजनों ने देखा कि दीपा कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी है। पड़ोसियों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


सूचना पर मृतका के मायके से परिजन और थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन की। दीपा के गले में हल्की चोट के निशान थे। मृतका के पिता दयाराम की तहरीर पर पुलिस ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता ने जो तहरीर दी है उसमें ससुरालीजनों पर किसी भी तरह के कोई न तो आरोप लगाए गए हैं और न ही किसी के नाम का उल्लेख है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
क्रासर
गले में थे चोटों के निशान, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
फोटो 24सीएचबीपी56- दीपा की फाइल फोटो।
फोटो 24सीएचबीपी57-मृतका के पिता व अन्य परिजनों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा।
फोटो 24सीएचबीपी58: रोते बिलखते मृतका के परिजन और रिश्तेदार।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed