फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ब्लाक प्रमुख और उनके भाइयों को खोजने में पुलिस फेल

ब्लाक प्रमुख और उनके भाइयों को खोजने में पुलिस फेल

Sat, 12 Jan 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख और उनके भाइयों को खोजने में पुलिस फेल
कन्नौज। पिटाई से आहत होकर कोल्ड स्टोर के कैशियर के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी ब्लाक प्रमुख, उसके दो भाइयों और एक मित्र की गिरफ्तारी करने में पुलिस असफल है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों से जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव तेरारागी निवासी संजय उर्फ संजू (35) पुत्र रमेश चंद्र अग्निहोत्री जलालाबाद में तिलपई मार्ग पर स्थित श्रीराम कोल्ड स्टोर में कैशियर के पद पर नौकरी करता था। 17 दिसंबर को तिलपई निवासी कोल्ड स्टोर मालिक सपा नेता जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने अपने भाई ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, छोटे भाई विमलकांत यादव समेत साथी भूरा के साथ मिलकर संजय की पिटाई कर दी। इससे उसने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी निशा देवी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। इन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी निशा देवी ने बताया कि आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। इससे उसे व परिवार के लोगों को जान का खतरा है। कोतवाल नागेंद्र सिंह पाठक ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख और उनके भाइयों को खोजने में पुलिस फेल
पिटाई से क्षुब्ध होकर कैशियर ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed