{"_id":"5b5cb76b4f1c1b4e748b78f6","slug":"141532802923-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, युवक की मौत
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला आम में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में गिरने से घरों में हाईवोल्ट करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई और कई लोगों के घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। एसडीएम ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। मृतक के भाई ने लाइनमैन, जेई, एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर कीरत के मजरा नगला आम में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। हाईवोल्ट करंट दौड़ने से कई घरों में उपकरण फुंक गए। वोल्टेज हाई होने से गांव के पूर्व प्रधान भंवर सिंह यादव के घर में स्टेब्लाइजर से बिजली कट हो गई। पूर्व प्रधान का बेटा अंकित उर्फ आकू (22) स्टेब्लाइजर से वोल्टेज कम करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। अंकित की चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह उसे करंट से बचाकर सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता, मां सुमन, भाई अनुराग व बहन अनामिका और अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने भी गांव जाकर परिजनों व ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव से निकली बिजली लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मृतक के बड़े भाई अनुराग ने जेई करन सिंह, एसडीओ, एक्सईएन व लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय यादव ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से क्षेत्र की जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, युवक की मौत
मृतक के भाई ने लाइनमैन, जेई, एसडीओ और एक्सईएन पर दर्ज कराई रिपोर्ट
क्रासर
एसडीएम ने ग्रामीणों और परिजनों ने ली हादसे की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 28सीएचबीपी55- मृतक अंकित (फाइल फोटो)।
फोटो 28सीएचबीपी56- रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
फोटो 28सीएचबीपी57- घटना की जानकारी लेते एसडीएम गौरव शुक्ला।