{"_id":"5b118e1e4f1c1bab6e8b5b2b","slug":"141527877150-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंचा ट्रैक्टर, होते बचा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंचा ट्रैक्टर, होते बचा हादसा
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंचा ट्रैक्टर, बचा हादसा
क्रासर
- गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के चालक ने दिखाई समझदारी, कुछ दूर पहले ही धीमी कर ली ट्रेन
- विद्युतीकरण के चल रहे काम के लिए एंगल उतारने आया था ट्रैक्टर
- आरपीएफ प्रभारी बोले, ऐसे किसी मामले की सूचना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
तिर्वा क्रासिंग के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रैक्टर रेल लाइन तक पहुंच गया, इसी दौरान आ रही गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आ गई लेकिन शुक्र रहा कि चालक ने एकाएक ब्रेक लगाकर किसी तरह ट्रैक्टर को रोक लिया। उधर, ट्रेन के चालक ने भी ट्रेन को धीमा कर लिया।
कन्नौज रेलवे स्टेशन के पहले तिर्वा रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर ट्रैक के विद्युतीकरण के चल रहे काम के लिए पोल उतारने आया था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण न रख सका और ट्रैक के पास पोल उतारते समय ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। तभी फर्रुखाबाद की ओर से गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आ गई। लेकिन चालक ने एकाएक ब्रेक लगाकर किसी तरह ट्रैक्टर को रोक लिया। उधर, ट्रेन के चालक ने भी कुछ दूर से ट्रैक्टर देख ट्रेन की रफ्तार धीमी कर ली। आरपीएफ एसआई सरबजीत यादव ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।