फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कारखाना मालिक को मारपीट कर मवेशी लूट ले गए बदमाश

कारखाना मालिक को मारपीट कर मवेशी लूट ले गए बदमाश

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कारखाना मालिक को मारपीट कर मवेशी लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
खड़नी (कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम माझपाटी में सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने कारखाना मालिक के साथ मारपीट कर दी। गोलक, मोबाइल व चार मवेशी लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।


ग्राम माझपाटी निवासी दिनेश सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह का गांव के पास सड़क किनारे आटा चक्की का कारखाना है। वह कारखाने में ही रहते हैं। सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने उनके कारखाने की कुंडी बजाकर उन्हें उठाया। उन्होंने कहा, बाहर दरोगा जी बुला रहे हैं। कुंडी खोलकर जैसे ही वह बाहर निकले, बदमाशों ने उसकी आंखों पर रोशनी लगाकर लाठी डंडों की पिटाई शुरू कर दी। बदमाश मोबाइल, कारखाने में रखी गोलक और दो बकरे व दो बकरियां लूट ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। पीड़ित कारखाना मालिक दिनेश सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 28 अगस्त को भी बदमाशों ने कारखाने के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की लापरवाही को देखते हुए जोरदार प्रदर्शन कर मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


कारखाना मालिक से मारपीट कर मवेशी लूट ले गए बदमाश
पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed