{"_id":"5c782018bdec220c0c322c59","slug":"121551376408-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी को फर्जी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर लिखाने के दिए आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंड शिक्षाधिकारी को फर्जी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर लिखाने के दिए आदेश
विज्ञापन
कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब तीन वर्षों से सहायक अध्यापक पद पर सेवाएं दे रहा शिक्षक जांच-पड़ताल में फर्जी निकला है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने खंड शिक्षाधिकारी छिबरामऊ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर लिखाने के आदेश दिए हैं। शिक्षक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है।
जनपद जालौन के ग्राम धनौरा व स्थायी निवासी मोहल्ला होलकर, सौरिख नरेंद्र पाल सिंह पुत्र दयानंद सिंह पटेल वर्ष 2016-17 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हुआ था। शिक्षक ने भर्ती के दौरान अपने मिलते नाम के दूसरे के कागजात लगाए थे। पुलिस सत्यापन करने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर निगोह में कार्यरत था। सत्यापन के दौरान मामला खुला है। शिक्षक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी छिबरामऊ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षक से रिकवरी भी होगी।
फर्जी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर लिखाने के आदेश
दूसरे के कागजात लगाकर कर रहा था नौकरी, पुलिस के सत्यापन में पकड़ में आया मामला, शिक्षक को सेवा समाप्ति का जारी किया गया नोटिस