{"_id":"5c27bd97bdec2256da22fc9a","slug":"121546108311-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर 25 हजार खाते से निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटीपी पूछकर 25 हजार खाते से निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीपी पूछकर 25 हजार खाते से निकाले
कन्नौज। एटीएम का नंबर और ओटीपी पूछ महिला के खाते से कई वार में 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई है।
गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अनीता सुधाकर पत्नी सतेंद्र कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका एटीएम बंद हो रहा है। इसे रजिस्टर्ड कराइए। उसने एटीएम का नंबर पूछा तो बता दिया। कुछ देर के बाद फोन आया कि मोबाइल पर मैसेज आया है। इस में ओटीएफ नंबर दिया गया है, इसे बता दें। नंबर बताने के बाद उस के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर इसकी जानकारी हो सकी। तब वह बैंक पहुंची जहां उसने अपने एटीएम को बंद कराया।