फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   व्यापारी के उत्पीडन से परेशान आलू किसान ने दी जान

व्यापारी के उत्पीडन से परेशान आलू किसान ने दी जान

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के उत्पीडन से परेशान आलू किसान ने दी जान
जलालबाद (कन्नौज)। व्यापारी के उत्पीड़न से परेशान आलू किसान ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को किसान ने खेत से आलू की खुदाई कराई थी। शाम को एक आलू व्यापारी ने शराब पिलाकर उससे सस्ते भाव में आलू खरीद लिया था, तभी से किसान तनाव में था। परिजनों ने व्यापारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुदकुशी करने वाले दो किसानों के परिवार को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देेने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गुरसाहयगंज क्षेत्र के सियरमऊ घासीपुर्वा निवासी किसान बृजेश यादव (30) वर्ष पुत्र जगत सिंह ने सोमवार को तीन बीघा आलू की फसल की खुदाई कराई थी। इसमें 72 पैकेट आलू निकला था। आरोप है कि उसी दिन शाम को पड़ोसी गांव धुकरी के आलू व्यापारी ने बृजेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उससे 160 रुपये प्रति पैकेट (करीब 50 किलो) के हिसाब से सौदा कर लिया था जबकि बाजार में भाव लगभग 350 रुपये चल रहा है। मंगलवार सुबह व्यापारी ने आलू खरीद का हिसाब किया। 160 रुपये प्रति पैकेट भुगतान करने पर बृजेश ने नाराजगी जताई लेकिन व्यापारी ने अधिक पैसे देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बृजेश ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और दोपहर में फिर व्यापारी से बाजार भाव से भुगतान मांगा तो उसने फटकार दिया। इससे आहत किसान बृजेश ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई सत्यराम ने कोतवाली में दी तहरीर में व्यापारी के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि जांच के आधार पर आलू व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारी के उत्पीड़न से परेशान आलू किसान ने जान दी
क्रासर
शराब पिलाकर 160 रुपये पैकेट में कर लिया था आलू का सौदा
बाजार भाव के हिसाब से भुगतान मांगने पर लगाई थी फटकार
भाई ने व्यापारी के खिलाफ दी गुरसाहयगंज कोतवाली में तहरीर
फोटो 14- किसान बृजेश की फाइल फोटो
फोटो 15- परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
फोटो 16- व्यापारी से आलू खरीद का पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed