फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   महिला के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

महिला के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के एक गांव की महिला से गांव के दो युवकों ने बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 37 वर्षीय महिला शुक्रवार शाम फूल तोड़कर घर लौट रही थी। तभी गांव में रहने वाले हीरालाल, हेमराज ने सूनसान वाले स्थान पर उसको दबोच लिया। इसके बाद खेतों की ओर खींच ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हीरालाल, हेमराज के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला से सामूहिक दुष्कर्म
गांव के ही दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
रिपोर्ट दर्ज, महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो





तमंचे के बल पर दुष्कर्म
ठठिया। कोर्ट के आदेश पर महिला ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। ठठिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने कल्लू पुत्र सुदामा प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई की शाम वह खेतों की ओर लौट रही थी। तभी आरोपी ने सिर में तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शोहदों ने महिलाओं से की छेड़खानी
ठठिया। टेंपो से घर आ रहीं तीन युवतियों से शोहदों ने छेड़खानी कर दी। शनिवार शाम करीब सवा सात बजे ठठिया थानाक्षेत्र के गांव मुगरा गांव में तीन युवतियां आ रही थीं। पुनगरा गांव में रहने वाले कुछ युवकों ने टेंपो में छेड़खानी कर दी। युवतियों ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तिर्वा सीओ मोनिका यादव ने मामले की जांच शुरू की है। तिर्वा सीओ ने बताया कि छेड़खानी का आरोप गलत है। टेंपो में बैठने को लेकर युवतियों का कुछ युवकों से विवाद हुआ है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


दुष्कर्म के आरोपी लिपिक की तलाश में दबिश
तिर्वा। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी स्कूल के लिपिक की तलाश में पुलिस ने दो टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा। मालूम हो कि मौसी के यहां रहकर नौवी कक्षा की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ वजीफा फार्म भरवाने का झांसा देकर कस्बे के एक निजी स्कूल के बाबू कुढ़री ताहपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने उसकी अश्लील फोटो खींच लीं थी। इसके बाद छात्रा से फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जो आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed