{"_id":"5b65f2d64f1c1b54638b66d1","slug":"121533407958-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की लापता बेटी का लखनऊ पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की लापता बेटी का लखनऊ पहुंचा मामला
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। दो माह पूर्व घर से लापता चल रही फौजी की बेटी का मामला तूल पकड़ गया। मामले को लेकर सत्ता पक्ष के एक नेता और पुलिस अफसर के बीच फोन पर करीब आठ मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। नेता ने सीएम और डीजीपी से पुलिस अफसर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सौरिख कस्बा में सीएचसी रोड निवासी शिवपाल सिंह आर्मी में सूबेदार के पर असम में तैनात हैं। 25 मई को उनकी 20 वर्षीय बेटी अंकिता घर से लापता हो गई थी। भाई आलोक कुमार ने कबीरपुर निवासी महीम मियां उर्फ अजमत के खिलाफ अंकिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में जुटी पुलिस ने इस मामले में महीम समेत अंकिता के अपहरण में शामिल ट्रक चालक अशरफ खां निवासी छिबरामऊ और शानू उर्फ भूरा को जेल भेज चुकी है। बेटी की तलाश न होने पर शुक्रवार और गुरुवार को मां रमा देवी और भाई आलोक शर्मा, मामा लालीजी कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे गए थे।
प्रशासन ने किसी तरह उन्हें मनाया। इसके बाद सत्ता पक्ष के एक नेता जिल के पुलिस अफसर को फोन कर अंकिता को तलाशने की बात कही। इस पर पुलिस अफसर भड़क गए। करीब आठ मिनट तक सत्ता पक्ष के नेता और पुलिस अफसर के बीच तीखी कहासुनी हुई। सूत्रों के अनुसार नेता ने सीएम और डीजीपी से पुलिस अफसर की शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अफसर और सत्ता पक्ष के नेता के बीच हुई कहासुनी को लेकर दिन भर पुलिस महकमे और नेताओं के बीच तरह-तरह की चर्चा भी होती रही।
विज्ञापन
फौजी की लापता बेटी का लखनऊ पहुंचा मामला
सत्ता पक्ष के बड़े नेता की फोेन पर एक पुलिस अफसर से हुई तीखी नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो