फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चालक ने फांसी लगाकर दी जान

चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 28 Mar 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
चालक ने फांसी लगाकर दी जान
तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के बिदीपुर्वा गांव में पिकअप चालक ने रात के समय कमरा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



गांव बिदीपुर्वा निवासी रजनेश कुमार (27) पुत्र स्व. रामभरोसे माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर में पत्नी रेखा देवी, एक पुत्र हर्षित (6) व तीन पुत्रियों में सोनम (4) पूनम (2) के अलावा तीसरी पुत्री का जन्म 15 दिन पहले हुआ है। पत्नी मायके में थी। बुजुर्ग मां मुन्नी देवी ने बताया कि देर शाम खाना खाकर कमरे में सोने चला गया सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर झांककर देखा तो फांसी पर झूलता पाया। पत्नी व उसके मायके वालों के आने पर गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। तब तक रजनेश की सांसें थम चुकी थीं। बहू के मायके वालों की सलाह पर अंतिम संस्कार करा दिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed