फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   निजी बस ने बाइक सवार दो युवकों का रौंदा, मौत

निजी बस ने बाइक सवार दो युवकों का रौंदा, मौत

Wed, 12 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
निजी बस ने बाइक सवार दो युवकों का रौंदा, मौत

विज्ञापन
गुरसहायगंज। फर्रुखाबाद रोड पर खाड़ेदेवर गांव के सामने तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए, फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराया। मृतक के पिता ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चालक को दबोच लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा निवासी राशिद (20) पुत्र तकरीर बुधवार दोपहर बाइक से मिठाई लेने समधन गया था। उसके साथ गांव का अरबाज (18) पुत्र आरिफ भी था। लौटते समय फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे दोनों युवकों को रौंदते हुए बस निकल गई, इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को सीएचसी में पहुंचाया।
विज्ञापन


राशिद एसबी डिग्री कालेज जलालाबाद में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दूसरा मृतक अरबाज मदरसा तालीमुल इस्लाम में कक्षा छह का छात्र था। मौके पर पहुंचे परिजन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने उन्हें समझा कर शांत कराया। राशिद के पिता तकरीर की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया है कि बस को पकड़ लिया गया है। हादसे का शिकार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस ने बाइक सवार दो छात्रों का रौंदा, मौत
क्रासर
फर्रुखाबाद रोड पर खाड़ेदेवर गांव के सामने हुआ हादसा
क्रासर
मृतक के पिता ने दी अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर, हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 25- फाइल फोटो मृतक राशिद।
फोटो 27- मौजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।
फोटो28- रोते बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed