फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डिवाइडर से टकराई कार, ट्रांसपोर्टर की मौत

डिवाइडर से टकराई कार, ट्रांसपोर्टर की मौत

Mon, 26 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, ट्रांसपोर्टर की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार ट्रांसपोर्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर घायल है। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पंजाब के जनपद तरन तारन के सरहाली कली निवासी निशांत सिंह (28) पुत्र नरेंद्र सिंह अपनी स्कार्पियो पर सवार होकर बिहार के पटना जा रहे थे। निशांत ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालक था। स्कार्पियो चालक रमन कुमार (25) पुत्र गुरुनाम चला रहा था। रविवार सुबह करीब तीन बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराते हुए पलट गई। निशांत की मौत हो गई। चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। घायल रमन को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे रविवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कंप्यूटर इंजीनियर व चालक घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर ऊर्दू बाजार निवासी नवल किशोर (68) पुत्र सीताराम सिंह एक कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर है। रविवार को दिल्ली से बुलंदशहर थाना पासू उरदिया निवासी चालक अमित कुमार (40) पुत्र जगत सिंह के साथ बिहार जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के बेहटा के समीप पहुंचते ही स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दरोगा रामशंकर भारतीय, संदीप कंबोज व एनसीसी टीम के प्रशासनिक मैनेजर अश्वनी तिवारी, अजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अनिल मिश्रा, जयवीर, मुकेश ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।


डिवाइडर से टकराई कार, ट्रांसपोर्टर की मौत
- एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चालक घायल
फोटो 25 केएनजेपी 19- एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed