फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने में फंसे जिला अस्पताल के डाक्टर

फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने में फंसे जिला अस्पताल के डाक्टर

Sat, 27 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने में फंसे जिला अस्पताल के डाक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़/कन्नौज। महिला की गैर इरादतन हत्या के आरोपी को बचाने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बना दी। अस्पताल के रजिस्टर में काटपीट कर बीज में उसका नाम लिख दिया। वादी की शिकायत पर थानाध्यक्ष इंदरगढ़ ने मामले की जांच कर गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में ही डॉक्टर को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया है। आरोपी डाक्टर एक माह की छुट्टी पर है।

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के निकारीपुरवा गांव में 14 जून 2018 को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घायल निशा उर्फ गुड्डी (36) पुत्री कश्मीर सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में कश्मीर सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में प्रांशु निवासी निकारीपुरवा भी शामिल था। आरोप है कि थाना पुलिस की मजरूमी चिट्ठी के बिना ही जिला अस्पताल के डॉ. डीपीएस तोमर ने करीब 10 दिन बाद प्रांशु का फर्जी तरीके से मेडिकल कर घायल होने की रिपोर्ट बना दी। इसमें गंभीर चोटें दिखाई गईं। नियमानुसार रिपोर्ट संबंधित थाना पुलिस को देनी चाहिए थी लेकिन डाक्टर ने रिपोर्ट आरोपी को दे दी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर वादी कश्मीर सिंह ने थानाध्यक्ष इंदरगढ़ से शिकयत की। एसओ ने जांच की तो जिला अस्पताल के रजिस्टर में आरोपी का नाम घायलों के क्रम में बीच में काटकर बढ़ाया गया था। डाक्टर की इस हरकत से रजिस्टर का सीरियल नंबर भी बिगड़ गया। लापरवाह डॉक्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ स्टाफ ने बताया कि संबंधित तिथि को किसी घायल को मेडिकल नहीं किया गया। इस पर एसओ ने डा डीपीएस तोमर को गैरइरादतन हत्या के मुकदमे में धोखाधड़ी का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के डाक्टर ने फर्जी तरीके से मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को दे दी गई है। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को रिपोर्ट भेजी गई है। सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बनाई फर्जी मेडिकल रिपोर्ट
गैर इरादतन हत्या के आरोपी को बचाने के लिए किया खेल
डॉक्टर भी गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में किया गया नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed