{"_id":"5ca8ee18bdec2213f01bf063","slug":"111554574872-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने पार किया मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने पार किया मोबाइल
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर जागीर गांव में बंद मकान में घुस कर पड़ोसी युवक ने कमरे में रखा मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित उलाहना देने गया तो पड़ोसी मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
महमूदपुर जागीर गांव निवासी राजीव पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को वह और परिजन खेतों में काम करने गए थे। मकान की बाहर से कुंडी लगी थी। पड़ोसी युवक मकान में घुस गया। उसने कमरे में रखा लगभग पांच हजार रुपये कीमत का मोबाइल पार कर दिया। इस बीच छोटा पुत्र छोटेलाल तसला लेने घर पहुंचा। उसने मकान से पड़ोसी युवक को बाहर निकलते देखा। पूछने पर उसने कहा कि वह पानी पीने घर में गया था। कुछ देर बाद परिजन वापस घर पहुंचे तो मोबाइल गायब देख पड़ोसी से कहा। इस पर पड़ोसी अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। उसने पड़ोसियों के खिलाफ मोबाइल चोरी किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।