Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   125 CCTV cameras will monitor the city, and 350 police personnel will be deployed.

Hathras News: 125 सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की निगरानी, 350 पुलिस कर्मी तैनात

Sat, 07 Nov 2026 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 07 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
125 CCTV cameras will monitor the city, and 350 police personnel will be deployed.
प्रतीकातकि चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। दिवाली पर शहरवासियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पूरा शहर 125 सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़, सुरक्षा प्रबंधों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विस्तृत और सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन


तकनीकी सर्विलांस के जरिये भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोतवाली सदर व हाथरस गेट क्षेत्र में 350 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जिनमें क्यूआरटी, यातायात पुलिस व होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा बाजार और बैंकों पर विशेष पिकेट
दिवाली पर सराफा बाजारों, बैंकों और एटीएम बूथों पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एटीएम, बैंकों और सराफा बाजार में अलग से पुलिस पिकेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा मुख्य बाजारों में पिकेट ड्यूटी और पुलिस बल लगातार पैदल मार्च करेगा।

शहर के आउटर में लगे 12 बैरियर
त्योहार के दिनों में शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए आउटर एरिया में 12 बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। इन पर पुलिस बल तैनात है, ताकि भारी वाहन शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश न कर सकें।


मिशन शक्ति की टीम और क्यूआरटी अलर्ट
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मिशन शक्ति की टीम को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है, जो बाजारों में घूमकर शोहदों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक थाने को क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed