Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rs 50,000 robbery case solved; cunning robber arrested

Jalaun News: 50 हजार रुपये की लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 50,000 robbery case solved; cunning robber arrested
फोटो - 27 पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी। संवाद - फोटो : udhampur news
उरई। एट थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम में से 13,200 रुपये, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जालौन और झांसी जिले के विभिन्न थानों में पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


29 अक्तूबर की रात करीब 7:45 बजे बसोव निवासी कपिल राजपूत फसल बेचकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर 50 हजार रुपये छीनकर भाग गया था। पीड़ित की तहरीर पर 30 अक्तूबर को एट थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में लूट की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

एट थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को लपरौना नहर की पुलिया के पास, हरदुआ गांव के किनारे से आरोपी भरतलाल कबूतरा निवासी कोटरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट के 13,200 रुपये, पल्सर बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। तमंचा मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ झांसी जिले के पूंछ, टहरौली और मोठ थानों के अलावा जालौन के आटा और कोटरा थानों में चोरी, लूट, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह और पुलिसकर्मी शामिल रहे। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed