Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A man making Tatkal tickets was caught at Rura railway station.

Kanpur News: रूरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया तत्काल टिकट बनाने वाला व्यक्ति

Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A man making Tatkal tickets was caught at Rura railway station.
रूरा। त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को टिकट दलालों की गतिविधियों से बचाने के लिए आरपीएफ ने शुक्रवार को कार्रवाई की। ऑपरेशन उपलब्ध चलाते हुए आरपीएफ आउटपोस्ट रूरा व कानपुर की क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भविष्य की दो तत्काल स्लीपर टिकट, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी उप निरीक्षक आरपीएफ राहुल यादव के नेतृत्व में टीम त्योहारी सीजन के तहत चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:10 बजे पीआरएस काउंटर परिसर में छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसकी पहचान मैथा के थाना शिवली क्षेत्र निवासी समीर कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

वह रूरा पीआरए के एसटीबीए के निजी सहायक के रूप में काम करने की आड़ में जरूरतमंद यात्रियों से प्रति व्यक्ति 200 से 250 रुपये अतिरिक्त लेकर अवैध रूप से तत्काल टिकट बनवाने का काम करता था। बताया कि उसके पास से 950 रुपये मूल्य की भविष्य की दो तत्काल स्लीपर टिकट मिलीं, जिनमें एक टिकट रूरा से बेगूसराय और दूसरी कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक भरा हुआ व एक खाली तत्काल आरक्षण फॉर्म, एक टच मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए गए। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फफूंद में अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और आरपीएफ की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई में आरपीएफ से उप निरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल केशव, कांस्टेबल चंद्रवीर व क्राइम विंग कानपुर से एएसआई जयप्रकाश पाठक, हेड कांस्टेबल नागेंद्र मौर्य, शैलेश कुमार व कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed