फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चोरी के मोबाइल व नगदी समेत पांच दबोचे

चोरी के मोबाइल व नगदी समेत पांच दबोचे

Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल व नगदी समेत पांच दबोचे

विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। सोमवार की रात कस्बे की मोबाइल शॉप में ताले तोड़कर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।



इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी निवासी अभिषेक राजपूत पुत्र लाल सिंह की हसेरन कस्बे में जय भोले टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। बदमाशों ने सोमवार की रात दुकान के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के मोबाइल समेत करीब सवा तीन लाख की चोरी की थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चौकी इंचार्ज संजय यादव व उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच अभियुक्तों को चोरी के सामान समेत पकड़ा गया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। अमित मिश्रा पुत्र विजयनारायन व कन्हैया भदौरिया पुत्र बंटू भदौरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 10 मोबाइल, 10 चार्जर, 5 डाटा केबल, छह चिप, 10 इयरफोन, चाबी गुच्छा व 10242 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


चोरी के मोबाइल व नगदी समेत पांच दबोचे
-मोबाइल शॉप में हुई चोरी का किया खुलासा
-पकड़े गए अभियुक्तों में तीन हैं नाबालिग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed