{"_id":"5c86a0bfbdec2256d212985c","slug":"101552326847-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज समेत बीयर की दुकान पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद बीज समेत बीयर की दुकान पर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के भावलपुर गांव में चोरों ने खाद-बीज की दुकान समेत एक ट्रैक्टर एजेंसी व बीयर दुकान के ताले तोड़कर नगदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
भावलपुर कसावा गांव निवासी शुभम चौहान पुत्र संजीव चौहान ने बताया कि उनकी चौहान खाद भंडार के नाम से खाद-बीज की दुकान है। पास ही उनकी कामाख्या ट्रैक्टर एजेंसी के नाम से स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी है। रविवार रात किसी समय चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर खाद की दुकान से एक लाख रुपये नगद, दो मोबाइल व ट्रैक्टर एजेंसी से तीन नए ट्रैक्टरों की बैटरी पार कर दीं। सोमवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े देख होश उड़ गए। उन्होंने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। वहीं कसावा निवासी सुनील कुमार दुबे पुत्र मदनबाबू दुबे की भावलपुर गांव में बीयर की दुकान है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 8 पेटी बीयर, इन्वर्टर, बैटरा व गोलक में रखी 12 हजार 750 रुपये की नगदी पार कर दी। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
खाद-बीज व बीयर की दुकान में चोरी
-ट्रैक्टर एजेंसी से नगदी समेत बैटरियां कीं पार