{"_id":"5b99612e867a557ecb2eac55","slug":"101536778542-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर किसान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर किसान को लूटा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान को गोली मारकर लूट लिया। घटना के समय किसान के साथ उनका मित्र भी साथ था। मित्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए तालग्राम कोतवाली में तहरीर दी है।
तालग्राम के चंदरपुर गांव निवासी अजीत सिंह (45) पुत्र भीकम सिंह खेती किसानी करते हैं। बुधवार दोपहर गांव के मित्र सुभाष पुत्र शिवेंद्र सिंह के साथ कन्नौज कोर्ट तारीख पर आए थे। रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। तालग्राम थानाक्षेत्र के त्यौर गांव के पास यह लोग पहुंचते ही बाइक से आए दो लोगों ने अजीत सिंह को गोली मार दी। गोली अजीत की पीठ में लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश ने अजीत के हाथ से अंगूठी उतार ली और जेब से नगदी निकालने लगा तभी सुभाष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचने पर बदमाश सिर्फ अंगूठी लेकर भाग निकले।
सुभाष ने घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। यूपी 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अजीत के पुत्र अभिषेक ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। उनका एक रिश्तेदार भी दूसरे पक्ष के साथ है। इस कारण उससे भी वाद विवाद रहता है। अभिषेक का आरोप है कि उसी रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ मिलकर यह घटना की है। तालग्राम कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल के बेटे ने एक रिश्तेदार व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली मारकर किसान को लूटा
- घर लौटते वक्त बाइक सवार ने मारी गोली
- पीठ में लगी गोली, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर