{"_id":"5b7ef06842c7924666422064","slug":"101535045736-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडिंग: टेंपो की टक्कर से बालक घायल, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडिंग: टेंपो की टक्कर से बालक घायल, हंगामा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर मंडी समिति गेट के सामने टेंपो की टक्कर से सात वर्षीय बालक के घायल होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच लोगों ने टेंपो चालक की खूब धुनाई भी की। टेंपो चालक ने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ाकर फिर पीटा।
बात बढ़ने पर आसपास के कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर टेंपो चालक ने घायल छात्र का इलाज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में बालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़हरपुर निवासी मदरुल खां की पत्नी सात वर्षीय बेटे अबू के साथ गुरुवार को सरायमीरा बाजार आई थी। जीटी रोड पर मंडी समिति के गेट के सामने वह अबू के साथ पैदल जीटी रोड पार करने लगी। इसी दौरान सरायमीरा से महादेवी घाट तेज गति से जा रहे टेंपो ने अबू को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इससे खफा आसपास के दुकानदारों ने टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रुप से घायल अबू को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
टेंपो की टक्कर से बालक घायल, हंगामा
गुस्साए लोगों ने टेंपो चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जीटी रोड पर मंडी समिति गेट के सामने हुआ हादसा