{"_id":"62a62eb1a217fc1e826887d1","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7020254116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बंद मकान का जाल काटकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बंद मकान का जाल काटकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। सिपाही के बंद मकान का जाल तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिए। सिपाही के परिजन पैतृक गांव में बच्चे का मुंडन कराने गए थे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
तिर्वा कोतवाली के टड़वा गांव निवासी आलोक कुमार पीलीभीत के बिलसंडा में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय आलोक के पिता रामबाबू परिवार के साथ कृष्णानगर गोल कुआं पर मकान बनाकर रह रहे हैं। आठ जून को पैतृक गांव टढ़वा में रामबाबू के पौत्र का मुंडन कराने के लिए परिवार के साथ गए थे। घर में ताला लगा था।
इस दौरान रात को चोरों ने छत पर चढ़कर लोहे का जाल तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख की नकदी, टीवी और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। शुक्रवार को जब रामबाबू घर लौटे तो चोरी देखकर उनके होश उड़ गए। रविवार को सदर कोतवाली पहुंच कर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन चल रही है।