{"_id":"62f6a132f051b52cfe657019","slug":"crime-kannauj-news-knp712603239","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए बवाल के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए बवाल के दो आरोपी
विज्ञापन
तालग्राम। मंदिर में मवेशी के अवशेष फेंकने के बाद हुए बवाल के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मवेशी की हत्या करने वाले हथियारों और बोरे को भी बरामद किया है।
तालग्राम थाना के रसूलाबाद में 16 जुलाई की रात मंदिर में मवेशी के अवशेष मिले थे। इसके बाद रसूलाबाद समेत कस्बा में आक्रोशित लोगों ने आगजनी और धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की थी।
शासन ने डीएम, एसपी से लेकर कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की थी।
शुक्रवार को एसआई संजीव कुमार ने रसूलाबाद निवासी मंसूर और रनवां गांव निवासी चंचल त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में मंसूर ने मवेशी काटने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने मंसूर की निशानदेही छुरी, गढ़सा, कुल्हाड़ी और बोरा बरामद किया है।
थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच में जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी गिरफ्तार की जा रही है।