{"_id":"61881b49ac5d3203c66f7587","slug":"crime-kannauj-news-knp6626291178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की तीन घटनाओं में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की तीन घटनाओं में छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
चंदपुरा गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि भाई बीरपाल और बहू सुषमा मकान के रास्ते पर रविवार सुबह गंदगी डाल रहे थे। जब मना किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं, नगला तालपार में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गईं।
गांव निवासी अर्चना ने बताया वह यहां लंबे समय से कूड़ा डाल रही थी। गांव के भोलाशंकर, बेचेलाल, भीमसेन, रंजना, नीलम कब्जा करने की नीयत से रविवार को कूड़ा डालने लगे। विरोध पर मारपीट कर उसे व जेठानी कमला को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की रामकली ने संजय कुमार, रामऔतार, कमला, अर्चना पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, सिलुआपुर गांव में आपसी बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें आसमा और एक बालिका घायल हो गई। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी गई है।