फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सेवानिवृत्त फौजी के घर से शनिवार की रात लाइसेंसी पिस्टल व नगदी के अलावा लाखों के जेवर चोरी हो गए। इस बीच परिजन जागने और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संदेह के आधार पर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बहादुरपुर गांव में सेवानिवृत्त फौजी मिलाप सिंह चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी रश्मि चौहान ठठिया के तिलसरा गांव में जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। शनिवार की रात दंपती दोनों बच्चों के साथ अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आधी रात के बाद सीढ़ी के सहारे ऊपरी मंजिल की खिड़की से तीन चोर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन

एक कमरे की अलमारी में रखी मिलाप सिंह चौहान की लाइसेंसी पिस्टल, 15 हजार रुपये नगद व लगभग पांच लाख के जेवर पार कर दिए। इसके बाद दूसरे कमरे में पहुंचकर अलमारी तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मिलाप सिंह चौहान जाग गए। उनके शोर मचाने पर चोर भाग निकले। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। रविवार की सुबह एएसपी अरविंद कुमार ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके अलावा कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीढ़ी के सहारे अब पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं, क्षेत्र में यह चर्चा है कि चोरों ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया। वह लोग कहीं से सीढ़ी लेकर आए और उसके सहारे घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed