{"_id":"60ae88b08ebc3e7fd658f2c0","slug":"crime-kannauj-news-knp6305766104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान वर-वधू पक्ष में हुई दे-दना-दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के दौरान वर-वधू पक्ष में हुई दे-दना-दन
विज्ञापन
सौरिख। पंचायत के दौरान वर व वधू पक्ष में सामान वापसी के मुद्दे पर मारपीट हो गई। वीडियो वायरल होने पर यह विवाद चर्चा में आया है।
सकरावा गांव में छह मई को गुरसहायगंज के जलालाबाद से बरात आई थी। विदा होने के बाद ससुराल जाने पर दूल्हे ने दुल्हन के चरित्र पर सवाल उठाए थे। इससे दोनों में कहासुनी हुई थी। चौथी में घर आने पर दुल्हन ने परिजनों को आपबीती बताई। साथ ही ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
इस पर रिश्तेदारों ने बैठकर मामला हल करने के लिए कहा। इससे 25 मई को सकरावा के इंटर कालेज में दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। पंचायत के दौरान सामान वापसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे विवाद चर्चा में आ गया। बाद में दोनों पक्षों में सामान के लेनदेन को लेकर समझौता हो गया। दोनों के एक दूसरे से संबंध भी खत्म हो गए।
सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। अगर कोई तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।