{"_id":"60ad36788ebc3ea6fc3fb65e","slug":"crime-kannauj-news-knp6303941171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर घायल करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर घायल करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ठठिया। जुताई करते समय युवक को घेर कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भतीजे की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।
थाना ठठिया के खुशवनपुर्वा गांव निवासी बदन सिंह के बेटे आदित्य यादव अपने गांव के पास खेत में जुताई करने गए थे। आरोप है कि यहीं पर चार लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया।
घायल आदित्य के भतीजे अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 मई को मलगई गांव निवासी उस्मान, हफीज खान, आलिशान व मुशीर के साथ विवाद हो गया था। इसका मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी की रंजिश को लेकर चाचा पर हमला बोला गया। उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी हफीज खान को गिरफ्तार कर लिया।