{"_id":"5fe8c3ca8ebc3ecd6c290447","slug":"crime-kannauj-news-knp6024975132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 17- अज्ञात युवक का शव देखते वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह व अन्य पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो 17- अज्ञात युवक का शव देखते वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह व अन्य पुलिसकर्मी
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के महमूदपुर पैठ गांव में बाईपास किनारे खेत में अज्ञात युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महमूदपुर पैठ रामपुर गांव के पास बाईपास किनारे एक खेत में ग्रामीणों ने 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह और पाल चौराहा चौकी प्रभारी आशीष कुमार पहुंच गए। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस अधिकारियों ने गैर जनपद निवासी युवक की आशंका जताई।
वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक सिर्फ नीली जींस पहने है। उसके शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। युवक की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो आसपास थानाक्षेत्रों में भेजी गई है।