{"_id":"5f1c7c7e8ebc3e63e6072e27","slug":"crime-kannauj-news-knp57327503","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो गांव में तनाव
विज्ञापन
कन्नौज। अहमदपुर रौनी गांव खेत जा रही किशोरी से दूसरे गांव के युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामला दो समुदाय का होने से दोनों गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव की किशोरी शनिवार शाम को खेत गई थी। वहां पड़ोसी गांव अहमदपुर रौनी के युवकों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ तो युवक अपने गांव की ओर भाग गए। ग्रामीण अहमदपुर रौनी पहुंच गए और हंगामा कर युवकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला दो समुदाय के बीच होने से तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जानकारी होने पर भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया किशोरी से छेड़खानी की बात सामने आई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।