{"_id":"5f00d1098ebc3e42c13f9db0","slug":"crime-kannauj-news-knp569346873","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरिया की किशोरी की शादी, पांच दिन बाद पति छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरिया की किशोरी की शादी, पांच दिन बाद पति छोड़ गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। पिता की असमय मौत होने के बाद मां ने नाबालिग बेटी की शादी कर दी। शादी के पांच दिन बाद दुल्हा किशोरी को उसके मायके छोड़ गया। किशोरी ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत दी है।
कोतवाली पहुंची कांशीराम कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि फरवरी में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई थी। पिता ने बिहार की महिला से शादी की थी। पिता की मौत के बाद मां का बर्ताव बदल गया। मां ने 28 जून को किशोरी की शादी चालीस साल के युवक के साथ कर दी। ससुराल में पति ने उसके साथ बर्बरता की। किशोरी ने बताया कि पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं।
शुक्रवार को वह पति के साथ अपने मायके आई थी। पति उसे मायके में छोड़कर जेवर, कपड़े व सामान लेकर चला गया। किशोरी ने बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है लेकिन मां उसी के साथ रहने का दबाव बना रही है। किशोरी के कोतवाली जाने पर मां भी मकान में ताला लगाकर लापता हो गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मां की तलाश कराई जा रही है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।