फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj news

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj news
नदसिया। संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के गांव धरमंगदपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ छुन्ना तिवारी ने करीब पांच साल पहले 25 वर्षीय बेटी राखी की शादी गुरसहायगंज कोतवाली के गांव नदसिया निवासी अनुराग मिश्रा पुत्र कृष्ण बिहारी के साथ की थी। शादी के बाद से पति और पत्नी के बीच तनाव रहता था। रविवार की सुबह करीब सात बजे कमरे की छत में लगे हुक से साड़ी के फंदे से राखी का शव लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के साथ ओमप्रकाश आ गए। बेटी का शव देखते ही अनुराग और परिवार के लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर अरविंद कुमार व कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह, पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed