{"_id":"6369500053a471455d1cc91a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7271189168","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ पहुंची महिला ने ससुरालियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ पहुंची महिला ने ससुरालियों को पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। परिवार साथ पहुंची महिला ने पति और ससुरालियों को पीटकर घायल कर दिया। पति ने लूटपाट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने घायल पति की तहरीर पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला हरिपुर निवासी शिवम राठौर ने सोमवार को राना इटहा निवासी ससुर सुभाष चंद्र, सास रामदेवी, साले बृजेंद्र, पत्नी प्रियंका देवी और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी 30 जून 2020 को प्रियंका देवी से शादी हुई थी। शादी के बाद ससुर सुभाष चंद्र ने साली कामिनी की शादी के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। रुपये मांगने पर पत्नी मायके चली गई।
शनिवार को पत्नी के साथ उसके परिवार के लोगों ने उसे और उसके भाई अंकित को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद घर में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।