{"_id":"631641a4c8b9e001a92f93ce","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7165770117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : गर्भ परीक्षण न कराने पर ससुरालियों ने गर्भवती को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : गर्भ परीक्षण न कराने पर ससुरालियों ने गर्भवती को किया घायल
विज्ञापन
कन्नौज। गर्भ परीक्षण न कराने पर युवक ने परिवार के साथ गर्भवती पत्नी केे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के गांव जेवा निवासी किसान राजेश ने नौ फरवरी 2020 को बेटी सोनी की शादी विशुनगढ़ थाना के सरैया निवासी अनिल कुमार से की थी। सोनी ने सोमवार को पति अनिल कुमार, जेठ सोवरन, सास रामकुमारी, सुमित और छुन्ना के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी एक वर्षीय बेटी है। मौजूदा समय वह गर्भवती है। पति गर्भ परीक्षण कराने का दबाव बना रहा था।
दूसरी बेटी होने पर गर्भपात कराने की धमकी दी है। विरोध करने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पीटा। इसके बाद एक वर्षीय बेटी के साथ घर से निकाल दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)