फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news,arrest

25 हजार का इनामी शंकर बहेलिया गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news,arrest
शंकर बहेलिया। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। ठठिया थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनामी के पास से लूट के सात हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ठठिया थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि कानपुर के कोतवाली बिल्हौर अंतर्गत गांव खजुरिया नेवादा निवासी शंकर बहेलिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर थाना क्षेत्र में ही किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। इस पर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। उपनिरीक्षक मुनेश कुमार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सुरसी अंडरपास के पास से मंगलवार को शंकर बहेलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शंकर के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और दो लूट के सात हजार रुपये बरामद हुए हैं। जनखट अज्यौरा निवासी राकेश कुमार से बीती 15 जून को बैंक जाते समय बीस हजार रुपये और सोने की अंगूठी की लूट हुई थी। उस समय अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान शंकर बहेलिया और उसके साथी संदीप बहेलिया का नाम सामने आया था। शंकर बहेलिया को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed