{"_id":"62c331e69b7eb61ce3216f67","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7058562109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर दोस्ती कर किन्नर की शादी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर दोस्ती कर किन्नर की शादी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद की लूट
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक किन्नर ने पीलीभीत के युवक पर सोशल साइट के जरिये दोस्ती कर जबरन शादी करने और भाई व रिश्तेदार के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किन्नर ने पीलीभीत के बीसलपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें तीनों पर घर में घुसकर जेवर और रुपये लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है।
शहर में रहने वाले एक किन्नर ने रविवार को पीलीभीत जनपद के बीसलपुर थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि करीब छह माह पूर्व क्षेत्र के पिघइयां रोड ग्यासनगर बीसलपुर निवासी कलीम मिर्जा से सोशल साइट पर उसकी दोस्ती हो गई थी। कलीम मिर्जा ने खुद को हिंदू बताया था। धीरे-धीरे दोनों में जान-पहचान हो गई और आना-जाना शुरू हो गया। 10 मई 2022 को कलीम मिर्जा ने फर्रुखाबाद में उसके साथ जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद 11 मई को कानपुर कोर्ट में शादी की। यहां से वह उसे अपने घर ले गया। 15 मई की रात कलीम मिर्जा, उसके भाई और भाई के साले ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह भाग कर कन्नौज घर पहुंचा। 17 मई की रात ये तीनों भी उसके घर पहुंच गए और कनपटी पर तमंचा लगाकर पांच लाख के जेवर और दो लाख रुपये लूटकर भाग गए।
पीलीभीत पुलिस ने तहरीर सदर कोतवाली कन्नौज को भेजी है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।