{"_id":"62a8cd73cb98ac2e9e221a00","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7023676176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर बीज कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर बीज कारोबारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर। सीड्स कारोबारी के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कारोबारी और उसकी बहन की शादी के लिए रखे जेवर और रुपये चोरों ने पार कर दिए। चोरी छह लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
गुरसहायगंज कोतवाली के मलिकपुर-तेराजाकेट मार्ग निवासी यूसुफ अली की बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकान है। यूसुफ और उसकी बहन की भी शादी तय हुई है। दोनों की शादियों की तारीखें अभी तारीख तय नहीं हुई है। सोमवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया और घर में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों में शादी के लिए रखे चार लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये पार कर दिए। सुबह सामान बिखरा देख कर में हुई कारोबारी को घटना का पता चला।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने छानबीन की। उन्होंने जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
करीबियों पर शक, खंगाले सीसीटीवी
पुलिस की प्राथमिक जांच में किसी करीबी का वारदात के पीछे हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस का मानना है कि शादी के लिए खरीदे गए जेवरों की जानकारी होने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिल सका।