{"_id":"62a233d22b0a342ce36fab8f","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp701517442","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद को लेकर पोस्ट वायरल, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद को लेकर पोस्ट वायरल, एक हिरासत में
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर में हुई हिंसा के बाद जनपद में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। दस जून को समुदाय विशेष की ओर से बंद का आह्वान किए जाने की कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। इनमें से कुछ पोस्ट स्थानीय लोगों की भी हैं। इसका पता चलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू की है।
बीते शुक्रवार को कानपुर में हिंसा हो गई थी। इसके बाद से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इस हिंसा के बाद दस जून को धर्म विशेष के कुछ लोग शुक्रवार को बाजार बंद कराने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर समुदाय विशेष के लोग एक दूसरे को संदेश भेज रहे हैं। ऐसा ही एक संदेश गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी पुलिस को मिली। हरकत में आई पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि अगर किसी ने भी सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस सतर्कता बरत रही है।
और सुबह होगा पूर्वाभ्यास
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तत्पर है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह ही पुलिस दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास करेगी। एसपी की देखरेख में पूर्वाभ्यास के लिए पुलिस को तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।