{"_id":"6295165a341be801071d28ad","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6997603188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने गला दबाकर की विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने गला दबाकर की विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। मायके पक्ष के पहुंचने से पहले शव छोड़कर पति समेत परिवार के लोग भाग निकले। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना इंदरगढ़ के ग्राम महाडिवरा निवासी जदुनाथ पाल ने पुत्री ज्योति (28) की 15 मई 2019 को गुरसहायगंज कोतवाली के गांव रसूलपुर निवासी अनुज पाल से शादी की थी। जदुनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे बेटी की हत्या की जानकारी मिली। परिवार के साथ पहुंचे जदुनाथ को कमरे में बेटी का शव पड़ा मिला। अनुज पाल परिवार के साथ फरार मिला।
सदर कोतवाली में जदुनाथ ने ज्योति के पति अनुज पाल, ससुर जगत सिंह, सास अनीता और नंद रूबी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दहेज में बाइक, सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।