{"_id":"627956c04592430fce5c2904","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6958473111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे गोली न मारो, मैं सरेंडर कर रहा हूं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे गोली न मारो, मैं सरेंडर कर रहा हूं....
विज्ञापन
तख्ती लटकाए गुरसहायगंज कोतवाली में मौजूद वसीम खां। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। किशोरी से रेप करने और गर्भवती हो जाने पर गर्भपात की दवा खिलाने के मामले में वांछित गैंगस्टर सोमवार सुबह नाना के साथ कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचा। उसने गले में ‘मुझे गोली न मारो, मैं सरेंडर कर रहा हूं’..., लिखी तख्ती डाल रखी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते वर्ष सात दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) के साथ ग्राम अनीभोज निवासी रिजवान, समधन के मोहल्ला गौरी नेवादा निवासी वसीम खां ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। इसका पता चलने पर दोनों आरोपियों ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया था। किशोरी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।
मुख्य आरोपी रिजवान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वसीम खां फरार था। पुलिस वसीम खां की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाए हुए थी। बढ़ते दबाव से घबराए वसीम खां ने सोमवार को फर्रुखाबाद के याकूतगंज निवासी नाना के साथ कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वसीम को एनकाउंटर का भय था। इस कारण उसने गले में ‘मुझे गोली न मारना...’लिखी तख्ती टांग ली थी। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और गैंगस्टर के आरोपी की तलाश में पिछले कई दिनों से पुलिस दबिश दे रही थी।