फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

नाबालिग को बालिग बनाकर भेज दिया जेल

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। कन्नौज पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्र को बालिग दिखाकर जेल भेज दिया। रविवार की देर शाम जेल में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस द्वारा छात्र को बालिग बनाए जाने की बात सामने आने के बाद परिजन अब कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी का यह मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कस्बे के किशोर को एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बीती 24 मार्च को जेल भेज दिया था। किशोर ने रात रविवार को जिला जेल में सप्लाई पाइप लाइन में कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के पहले पता चला कि किशोर को 21 साल का बताकर पुलिस ने जेल में रखा तो परिजनों के साथ आए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। हाईस्कूल के सर्टिफिकेट में उसकी आयु 05.04 2005 अंकित है। उन्होंने पुलिस पर नाबालिग को बालिग बनाकर उसे जेल में रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपी बालिग था। उस समय आरोपी के परिजनों ने भी कोई संदेह भी नहीं बताया था। नियमों के अनुसार ही उसे को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed