फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

साहब...युवक ने खीच ली फोटो, अब कर रहा ब्लैकमेल

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तिर्वा। खेत पर बकरी चरा रही युवती के साथ युवक ने छींटाकशी करते हुए उसकी फोटो खींच ली और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि 30 अप्रैल उसके पिता बरात में गए हुए थे। वह खेत पर बकरियां चरा रही थी, तभी उसके गांव का एक युवक आया और उसके साथ छींटाकशी करने लगे। विरोध किया तो युवक ने उसकी फोटो खींच ली और दूसरी फोटो में जोड़कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। किसी तरह वह मौके से भाग निकली। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को सारे प्रकरण से अवगत कराया। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed