{"_id":"6262f4ed139cfb356e640299","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp692722259","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बिक्री के नाम लाखों रुपये ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बिक्री के नाम लाखों रुपये ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। प्लाट बिक्री के नाम पर पूर्व सैनिक ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग लाखों रुपये ठग लिए। रुपये लौटाने की बात पर बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के मेहंदीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय दयाराम ने पूर्व सैनिक
सुभाष, शारदा देवी, रवि राजपूत, संगीता देवी, अजय और रणविजय निवासी अन्नपूर्णानगर तिर्वा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 19 जून 2020 को सुभाष और उसके परिवार के लोगों ने प्लाट बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी प्लाट का बैनामा नहीं किया। जब उसने रुपये लौटाने को कहा तो सुभाष और परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।