{"_id":"625c4bd4733abc566e53e31b","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp691746150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित युवक के घर चस्पा किया गया कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित युवक के घर चस्पा किया गया कुर्की का नोटिस
विज्ञापन
विशुनगढ़। फरवरी माह में एक लड़की को बहलाकर ले जाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुनादी कराई। इसके बाद उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
रविवार को सीओ शिवकुमार थापा ने थाना क्षेत्र के गांव अहिरुआ राजारामपुर पहुंचकर लड़की को बहलाकर ले जाने के मामले में फरवरी माह से फरार चल रहे आरोपी कुलदीप राठौर के खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने गांव में घूम घूमकर मुनादी कराई। बाद में उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
बता दें कि दो फरवरी को एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को कुलदीप राठौर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने गायब युवक के परिजनों पर लड़की की खोज कराने का दबाव बनाया। साथ ही युवक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दी थीं, लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।