{"_id":"62571c63f43fb6658834d5cb","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6910689135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा पुलिस की दबिश, वांछित दरोगा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा पुलिस की दबिश, वांछित दरोगा फरार
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे वांछित दरोगा को पकड़ने के लिए बुधवार को इटावा पुलिस ने दबिश दी। वहीं वांछित दरोगा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए जब इटावा से टीम पहुंची तो स्थानीय पुलिस को जानकारी हुई कि स्थानांतरण के बाद विवेचना की केस डायरी नहीं लौटने पर यह कार्रवाई हुई है।
मूलरूप से एटा जनपद निवासी अजयपाल यादव 2010 में मृतक आश्रित में दरोगा के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती इटावा के जसवंतनगर थाने में थी। 2020 में इटावा से अजयपाल यादव का स्थानांतरण कन्नौज में हुआ था। दरोगा अजयपाल के पास कुछ विवेचनाएं थीं। इन विवेचनाओं की केस डायरी वापस किए बगैर उसने कन्नौज में आमद करा ली और ड्यूटी करने लगा। कई बार सीओ सिटी ने दरोगा से केस डायरी लौटाने की बात कही, लेकिन उसने उन्हें वापस नहीं किया।
इस पर इटावा कोतवाली में 2021 में पुलिस ने अजयपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। शराब पीने और लापरवाही से ड्यूटी करने के कारण पुलिस अधिकारियों ने मौजूदा समय उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा रखी थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इटावा में तैनात एसआई अतवीर सिंह, सिपाही अंकित और योगेंद्र वांछित दरोगा अजयपाल यादव की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पहुंचे। यहां आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस लाइन में दबिश दी। इससे पुलिस महकमे के हड़कंप मच गया और अधिकारियों को वांछित दरोगा के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाकर दरोगा टीम को चकमा देकर भाग निकला। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि इटावा पुलिस दरोगा को गिरफ्तारी करने आई थी। वहीं एएसपी ने अरविंद कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में जांच कराई जा रही है।