फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पीएसी के रिटायर्ड पलाटून कमांडर के खाते से उड़ाए गए दो लाख 54 हजार

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। पीएसी के रिटायर्ड पलाटून कमांडर के खाते से जालसाजों ने 2.54 लाख रुपये पार कर दिए। बैंक में जाने पर जब रिटायर्ड पलाटून कमांडर को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर बैजू निवासी मोहर सिंह ने बताया कि वे पीएसी के रिटायर्ड पलाटून कमांडर हैं। आठ अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, उसने कन्नौज ट्रेजरी से बोलने की बात कहते हुए उनके जीवित प्रमाण पत्र के ऑनलाइन अपडेट न होने की बात बताई। युवक की ओर से भेजी गई सूची में उसका खाता नंबर अंकित था और उस पर लाल क्रॉस भी लगा था। इस कारण वे विश्वास कर गए। युवक ने उनका फार्म अपडेट करने के लिए फोन पर भेजे जाने वाले ओटीपी को बताने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद तीन दिन के अंदर उनके खाते से दो लाख 54 हजार रुपये पार कर दिए गए। जब उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता चेक किया तो उन्हें इस जालसाजी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed